Posts

Showing posts from October, 2018

राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी लाल किला पहुंचे, रावण दहन थोड़ी देर में

नई दिल्ली. लाल किले की लव-कुश रामलीला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी लाल किला मैदान में राम -लक्ष्मण के दर्शन करने के बाद रावण पर प्रतीकात्मक तीर छोड़कर पुतला दहन भी करेंगे। लाल किले के सामने स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन की परंपरा 1924 से चली आ रही है, लेकिन लव-कुश रामलीला की शुरुआत 1988 में हुई थी। इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी शामिल हुए थे। पर्यावरण पर बोले राष्ट्रपति : कोविंद ने कहा- अनुशासित जीवन शैली समाज में हम सबको अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराती है। रामकथा में ऐसी ही प्रासंगिकता मिलती है। हमें राम के जीवन से मिली शिक्षा को लेकर जीवन में आगे बढ़ना है। हम इस पावन पर्व पर लोभ, हिंसा जैसी बुराइयों को रावण के पुतले के साथ जलाएं। पर्यावरण और समाज के लिए अपनी जिम्मेदारियों को समझें । चार साल पहले सोनिया-मोदी ने मिलकर जलाया था रावण : 2014 में सुभाष परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल हुए थे। श्रीरामलीला ग्रा...